फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी एक जगह, जहां शादी के लिए बिक रही हैं दुल्हनें

Thu, 28 May 2015 12:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप में गरीब महिलाओं की फर्जी शादी कराने का मामला सामने आया है। यह धंधा यहां काफी समय से सक्रिय एक गिरोह कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार सिर्फ नागरिकता हासिल करने के लिए अब तक कई गरीब महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर फर्जी शादियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


डेकन हैराल्ड की एक खबर के मुताबिक हालिया मामला स्लोवाकिया निवासी 18 वर्षीय क्लारा बालोगोवा का है। क्लारा बालोगोवा आर्थिक तंगी के चलते स्लोवाकिया से इंग्लैंड जा रही है, शादी करने के लिए। हैरत की बात तो यह है कि बालोगोवा एक ऐसे शख्स से शादी करने जा रही है जिससे पहले वह कभी मिली ही नहीं।

क्लारा बालोगोवा प्रेग्नेंट है। वह साफ तौर पर यह जानती है कि जिससे वह शादी करने जा रही है वह उसे और उसके बच्चे का बिल्कुल पंसद नहीं करता है। सिर्फ इसलिए कि एक 23 साल के पाकिस्तानी युवक को क्लारा बालोगोवा से शादी करने के बाद यूरोपीय नागरिकता मिल जाएगी। और क्लारा बालोगोवा को ब्रिटेन में रहने के लिए जगह और कुछ पैसा जिसकी कि उसे जरूरत है। लेकिन ये सब हकीकत से जुदा निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी के बाद इनके साथ होता है ये सब

क्लारा बालोगोवा ने बताया कि ब्रिटेन आने के बाद उसे मेनचेस्टर से स्कॉटलैंड लाया गया और यहां उसे एक अपार्टमेंट में उसके होने वाले पति के साथ रखा गया। उसकी पूरी निगरानी की जाती और अपार्टमेंट से बाहर नहीं जाने दिया जाता। वहीं उसके पास से सारे कागजात ले लिए गए और एक तरह से उसे कैद कर दिया गया। यह तो सिर्फ क्लारा बालोगोवा की कहानी है।

अध‌िकारियों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में महिलाओं को फर्जी शादी के लिए यूरोप लाया जाता है। इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है जो कि यूरोप की नागरिकता दिलाने के लिए इस तरह का गोरखधंधा कर रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक फर्जी शादियों के बदले महिलाओं को जर्मनी, नीदरलैंड, आयरलैंड और ब्रिटेन घूमने के लिए पैसे भी दिए जाते हैं। शादी न होने तक महिलाओं को बंधक बनाया जाता है। यहां तक कि उनके सभी जरूरी दस्तावेज भी ले लिए जाते हैं। फर्जी शादियों के बाद इन माहिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न तक किया जाता है।

यहां तक कि कई महिलाओं का इस्तेमाल ड्रग तस्करी के लिए भी किया जाता है। यहां आने के बाद ये महिलाएं इस जाल से नहीं निकल पाती हैं। अभी इस मामले में मैनचैस्टर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें