इटली एयरपोर्ट के पास बोलोग्ना हाईवे पर सोमवार को कारों से भरी एक लॉरी के क्रैश होने से बड़ा धमाका हुआ। धमाके में एक शख्स की मौत, 55 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद एक पुल का हिस्सा भी ढह गया।
विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर टेंडर की कई गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। वहीं हेलीकॉप्टर के जरिए पास ही मौजूद एक नदी से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जबकि पुलिस ने दोनों दिशा से आने वाले ट्रैफिक पर फिलहाल रोक लगा दी है।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि धमाका कितना खतरनाक था। और आग की लपटें कई मीटर ऊपर तक पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे की असल वजहों का पता लगा रही है।