फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना: महिलाएं 'टॉपलेस स्नान' करेंगी या नहीं, वोटिंग से हुआ फैसला

Tue, 12 Jun 2018 05:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
topless-women
विज्ञापन
कहानी है कैटेलोनिया स्थित बार्सिलोना के पास एक गांव की। लामेतिया-डिल-वैलियास गांव में हुए इस मतदान में 'टॉपलेस स्नान' के पक्ष में 61 फीसदी और विरोध में 39 फीसदी लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन



स्थानीय कैटेलन प्रशासन ने इस मतदान का आयोजन किया था। इसका नतीजा क़ानूनी तौर पर 16 से अधिक उम्र की महिलाओं पर लागू होगा।

दरअसल पिछली गर्मियों में जब दो महिलाएं ऐसे ही एक पूल में टॉपलेस होकर नहा रही थीं तो वहां मौजूद एक लाइफगार्ड ने उनकी पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने उन दोनों महिलाओं को तुरंत अपने बिकिनी टॉप पहनने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के पुरुष और महिलाओं का एक समूह इसके विरोध में बिकिनी टॉप पहनकर पूल में पहुंचा। तभी से लोग प्रशासन पर ऐसे जनमत संग्रह का दबाव बना रहे थे।

यह गांव बार्सिलोना से उत्तर दिशा में 35 किलोमीटर दूर है और इसकी आबादी करीब आठ हजार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें