फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे के चलते रसोइये को मिला देश निकाला

Sat, 27 Jul 2013 05:51 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के एक शैफ को न्यूजीलैंड ने मोटापे के कारण देश से निकल जाने को कहा गया है।
विज्ञापन


130 किलो वजन वाले अल्बर्ट बिटेनहुइज का वीज़ा आव्रजन अधिकारियों ने यह कहते हुए रद्द कर दिया कि वे देश के स्वास्थ्य मानकों को पूरा नहीं करते हैं।

ग़ौरतलब है कि दुनियाभर के विकसित देशों में सबसे ज़्यादा औसत मोटापा न्यूजीलैंड में ही है। यहां 30 प्रतिशत से अधिक लोग मोटापे के शिकार हैं।

अल्बर्ट और उनकी पत्नी साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका से आकर क्राइस्ट चर्च में बसे थे। उस समय उनका वज़न 160 किलो था। उनकी पत्नी के मुताबिक़ अब तक उन्हें सालाना वीज़ा बिना किसी ख़ास परेशानी के मिल जाता था।

उन्होंने कहा, "हम साल दर साल वीज़ा के लिए आवेदन करते रहे लेकिन कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने एक बार भी अल्बर्ट की सेहत के बारे में ज़िक्र नहीं किया। पहले तो वह और भी भारी थे।"
विज्ञापन


लेकिन इस साल मई में इस जोड़े को बताया गया कि अल्बर्ट के वज़न के कारण उन्हें वीज़ा नहीं दिया जाएगा।

पत्नी की गुहार
उनकी पत्नी ने कहा, "बिडंबना यह है कि वे अब पहले से कम वज़नी हैं। अब उनका वज़न यहां आने के समय के वज़न के मुक़ाबले काफ़ी कम है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी उस समय इसे स्वीकार कर लिया गया था।"

अब इस जोड़े ने अल्बर्ट के घटे वज़न का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

आव्रजन कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक अल्बर्ट का वीज़ा इसलिए रद्द किया गया है क्योंकि मोटापे के कारण उन्हें डायबिटीज़, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड आने वाले सभी प्रवासियों के लिए यहां के सेहत मानकों को पूरा करना महत्वपूर्ण है ताकि यहां की चिकित्सा सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें