फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपीय संघ ने 28 देशों में 700 जेनेरिक दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक

Sun, 26 Jul 2015 01:58 AM IST
एजेंसी / बर्लिन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की फार्मास्युटिकल रिसर्च कंपनी जीवीके बायोसाइंसेज की ओर से किए गए क्लीनिकल ट्रायल में कथित तौर पर हेराफेरी करने के आरोप में यूरोपीय संघ ने करीब 700 जेनेरिक दवाओं की बिक्री एवं वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


जर्मनी की दवा नियामक फेडरल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिसिंस एंड मेडिकल प्रोडक्ट्स के मुताबिक जेनेरिक दवाओं की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने संबंधी यूरोपियन कमीशन का आदेश 21 अगस्त से प्रभावी होगा। यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ के सभी 28 सदस्य देशों पर लागू होगा।

जर्मनी की दवा नियामक कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रतिबंध लागू होने के चलते फार्मास्युटिकल कंपनियां, थोक विक्रेता, दवाओं के स्टोर्स और अन्य दुकानें इन जेनेरिक दवाओं की बिक्री या वितरण नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि इस प्रतिबंध के खिलाफ फार्मास्युटिकल कंपनियों की ओर से अपील करने की संभावना है, लेकिन प्रतिबंध पर इसका तत्काल प्रभाव नहीं होगा और यह लागू रहेगा।

जनवरी में यूरोपियन दवा नियामक ‘यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी’ ने इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद यूरोपियन कमीशन ने पिछले सप्ताह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें