इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
इटली में हिमस्खलन की चपेट में एक होटल के आने के बाद से 30 लोग लापता हैं।बचाव काम में लगे लोगों ने यह जानकारी दी है।समझा जाता है कि बुधवार को आए भूकंप की वजह से मध्य इटली में यह हिमस्खन हुआ है।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
अब्रूत्ज़ो क्षेत्र के ग्रैन सेसो पहाड़ पर स्थित रिगोपियानो होटल में रात भर बचाव कार्य चलता रहा।
दो लोगों को जीवित निकाल लिया गया है, पर लगता है कि अधिकतर लोग बर्फ़ के नीचे दबे हुए हैं।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
एक अधिकारी ने कहा कि होटल में "कई लोग मारे गए" हैं।बुधवार को इस पहाड़ी इलाक़े में एक के बाद एक चार बार भूकंप आए और इसके बाद भी भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए। होटल की छत धंस गई और फ़ैरिनडोला के बाशिंदों ने आपात सेवा को भूकंप की जानकारी दी।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि जिस समय हिमस्खलन हुआ, उस समय कम से कम 20 सैलानी और सात कर्मचारी होटल में मौजूद थे। बर्फ़ में दबे लोगों को कई बार आवाज़ें लगाई गईं, पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
पहाड़ की बचाव टीम के प्रमुख एन्टोनियो क्रोसेटा ने कहा, "कई लोग मारे गए हैं।"सैलानियों में बच्चे भी थे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मरने वालों में कई बच्चे शामिल हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाज़ी होगी।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
बर्फ़ की आंधी की वजह से होटल तक पंहुचने का रास्ता बंद हो गया और वहां पंहुचना निहायत ही मुश्किल है। बचाव कार्य में लगे लोगों को दिक़्क़तें हो रही हैं और उनमें से कई स्की के सहारे होटल तक पंहुचे। टूटे हुए मकान के बाहर दो लोग जीवित पाए गए। उनके चारों तरफ गिरे हुए पेड़ थे। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इटली में हिमस्खलन, 30 लापता, कई बर्फ़ में दबे
नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि उसके लोग बचाव गाड़ियों को होटल तक ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। रिपोर्टों में कहा गया है वहां से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही एक एंबुलेंस है, पर वह अब तक होटल तक पंहुच नहीं सका है।