फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः यूके चुनाव की गलत भविष्यवाणी पर लेखक ने लाइव टीवी चैनल पर चबा कर खा ली अपनी किताब

Sun, 11 Jun 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन चुनाव को लेकर अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने पर एक लेखक ने ब्रिटेन में लाइव प्रसारित हो रहे टीवी शो के दौरान अपनी पुस्तक चबा कर खा ली। लेखक ने ब्रिटेन संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी के 38 फीसदी से कम वोट हासिल करने की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन


ब्रिटेन की  यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के प्रोफेसर और मैथ्यू गुडविन 'ब्रेग्जिट व्हाइ ब्रिटेन वोटेड टू लीव यूरोपियन यूनियन' के सह-लेखक हैं। मैथ्यू गुडविन ने बीते माहट्वीट किया था कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि जेरेमी कोर्बिन की लेबर पार्टी को आठ जून के आगामी चुनाव में 38 फीसदी वोट मिलेगा।

देखें वीडियोः

अपने ट्वीट में गुडविन ने कहा था, 'मैं यह ऊंचे स्वर में कह रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि लेबर पार्टी को 38 फीसदी वोट मिलेंगे। अगर उनको इतने वोट मिल गए तो मैं अपनी नयी किताब खुशी-खुशी खा जाउंगा।' ब्रिटेन संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद गुडविन पर लेबर पार्टी के समर्थकों ने निशाना साधा। बता दें कि ब्रिटेन चुनाव में लेबर पार्टी को 40.3 फीसदी  वोट मिले हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को गुडविन ब्रिटेन के चैनल स्काई न्यूज के एक शो में थे इस दौरान उनसे पूछा कि क्या वह अपनी बात पर खरा उतरेंगे? सवाल के बाद मैथ्यू गुडविन ने लाइव शो के ही दौरान अपनी किताब के पन्ने फाड़े और चबा गए। इसके बाद स्काई न्यूज चैनल के प्रोड्यूसर ने ट्वीट किया कि गुडविन ने किताब के पन्नों को चबाया और निगला नहीं। लाइव चैनल पर घटी यह घटना सुर्खियां बन गई और ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें