फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मदीद बोले- हर तरफ था खून, फर्श पर पड़े थे लोगों के कोट और फोन

Tue, 23 May 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
Manchester
विज्ञापन
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में एक पॉप कॉन्सर्ट के खत्म होते ही जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 22 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


चश्मदीदों ने मैनचेस्टर अरीना में हुए आत्मघाती हमले की जो कहानी बताई है वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। 22 साल के रॉबर्ट टेम्पकिन ने रूह कंपा देने वाली इस घटना के बारे में बताया कि 'सब चिल्ला रहे थे भाग रहे थे, लोगों के कोट और फोन फर्श पर पड़े थे। लोग सबकुछ छोड़कर भागने लगे थे।'

"हमले के बाद कुछ लोग चिल्ला रहे थे उन्होंने खून ही खून का मंजर देखा था, किसी ने कहा कि गुब्बारे फटने की आवाज थी तो कोई कह रहा था स्पीकर फट गया"

जोश एलियाट नाम के शख्स ने बीबीसी रेडियो से बातचीत के दौरान बताया कि वो मौतों की रिपोर्ट सुनने के बाद से सदमे में है। एलियाट ने कहा कि " एक जोरदार धमाका हुआ। सभी एक जगह ठहर गए और चिल्लाने लगे। हम तो नीचे फर्श पर लेट गए। हालात बेहद तनावपूर्ण थे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि जब हमें लगा कि हालात सुरक्षित हैं तो हम उठ गए और जितनी जल्दी हो सका बाहर निकल आए। लोग रो रहे थे उनकी आंखों में आंसू थे। हर जगह सिर्फ पुलिस की गाड़ियां थीं। हम बस जल्दी से जल्दी बाहर निकलना चाहते थे। हमें नहीं बता था कि वहां क्या हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए इस धमाके से जुड़ी खास बातें-

Manchester - फोटो : getty images
1- मशहूर अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रैंडे का पॉप कंसर्ट के खत्म होने के बाद ये धमाका हुआ। ये धमाका स्थानीय समयानुसार रात के करीब साढ़े दस बजे हुआ। हमले में 22 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

2- धमाका मैनचेस्टर अरीना में हुआ यह शहर का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम है। अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रैंडे की प्रवक्ता ने बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गायिका एरियाना ने कहा, 'दिल तोड़नेवाली घटना, दिल से माफी माँगती हूं।'

3- प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। एक ने कहा कि ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि पूरी बिल्डिंग हिलने लगी। अफरातफरी के माहौल में चीख-पुकार मच गई और हर कोई वहां से भागने लगा।

4- पीड़ितों को मैनचेस्टर क्षेत्र के 6 अस्पतालों में ले जाया गया है। इसके साथ ही एरीना के ज्यादातर क्षेत्र को सील कर दिया गया है, विक्टोरिया स्टेशन से सभी ट्रेनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।

5- ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे ने कहा कि उनकी संवेदनाओं पीड़ितों और हमले के बाद प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं। पुलिस इसे आत्मघाती आतंकी हमला मान रही है। हमले के बाद सरकार की 9 बजे सुबह आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई।

6- लेबर नेता जर्मी कोर्बिन और लिबरल डेमोक्रेट नेता टिम फैरन ने भी पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जाहिर की । आम चुनावों के लिए चल रही कैम्पेन को रोक दिया गया है। विस्फोट के वक्त 21000 लोग कंसर्ट में मौजूद थे। 

7- पुलिस ने हमले के बाद से एक हेल्पलाइन नंबर भी किए गए हैं +44 0161 856 9400, 0161 856 9400। इसके साथ ही लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

8- प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर कहा कि हर जगह सिर्फ खून ही खून और डेड बॉडी फैली हुई थीं। हमले के बाद आईएसआईएस ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर जश्न की पोस्ट की हैं। 

9- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट करके पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की है।

10- जुलाई 2007 के बाद ये ब्रिटेन का सबसे बड़ा हमला है। 2007 में लंदन  सिलसिलेवार बम धमाका हुआ था जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें