फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐप जो दिखाएगा शराब का चेहरे पर असर

Sat, 12 Jan 2013 09:26 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर दिखना और अपने चेहरे का ख्याल रखना हर किसी को भाता है। लेकिन कहा जाता है कि शराब पीने से आपका चेहरा मोहरा बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


अब एक नया स्मार्टफोन ऐप आया है जो औरतों को भविष्य में झांकने का मौका देता है और दिखाता है कि शराब पीने से उनके चेहरे पर कितना असर पड़ सकता है।

शराब के प्रति रवैया बदलने के लिए ये ऐप 31 से 44 साल की महिलाओं के लिए निकाला गया है। कई देशों की सरकारें शराब पीने वालों के लिए तरह-तरह की हिदायतें निकालती रहती हैं।

ये ऐप ड्रिंकिंग मिरर है यानी एक आईना है जिसमें आप देख सकते हैं कि अगर आप शराब का सेवन कम कर दें तो आपकी उम्र 10 साल कम लगेगी। महिलाओं में शराब सेवन के कारण कई मौतें होती है। यूरोप में ऐसे मामले खासतौर पर सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन स्कॉटलैंड में आंकड़ों के मुताबिक तीन में से एक महिला उस मात्रा से अधिक शराब पीती हैं जितनी उनकी सेहत के लिए अच्छी होती है। इस कारण लीवर की बीमारियाँ और सिरोसिस होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें