फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस धमाके के बाद बेल्जियम में छह जगह छापे

Thu, 19 Nov 2015 05:12 PM IST
बीबीसी संवाददाता/बेल्यिजयम
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम की पुलिस राजधानी ब्रसेल्स और उसके आस-पास के छह इलाको पर पेरिस बम हमलों के सिलसिले में छापे मार रही है। पेरिस में हुए हमलों में 129 लोग मारे गए थे और 350 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


बीबीसी के साइमन विल्सन ने बेल्जियम पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि ये छापे आत्मघाती हमलावर 20 वर्षीय बिलाल हद्फ़ी से संबंधित फ़्लैटों की खोजबीन के लिए हो रहे हैं।

बेल्जियम की पुलिस के पास बिलाल के बारे में साल की शुरुआत से अब तक काफी जानकारी है। माना जा रहा है कि वह उस समय सीरिया गया था। गुरुवार को बेल्जियम के एट्टे, मोलेनबीक और लीकिन में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक पेरिस हमलों के संदिग्ध मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद का कोई अतापता नहीं है और लीकिन के छापे ख़ास तौर पर उसी से जुड़े हुए माने जा रहे हैं। अभी तक यह साफ़ नहीं है कि इन हमलों का संदिग्ध आयोजक बुधवार के छापे में मारा गया था या नहीं।

माना जा रहा है कि बेल्जियम के लीकिन में मारे जा रहे छापों का संबंध अब्देलहमीद अबाउद से जुड़े हुए हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने पेरिस हमलों के बाद सुरक्षा पुख़्ता करने के कई कदमों की घोषणा की है।

उन्होंने संसद को बताया कि आतंकवाद का सामना करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के लिए 42।7 करोड़ डॉलर का बजट रखा गया है और जो जिहादी सीरिया से लौटेंगे उन्हें क़ैद करने का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें