यूरोप अब तक के सबसे बड़े आतंकी खतरे के मुहाने पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट या अल कायदा से जुडे़ समूहों की ओर से भर्ती किए गए करीब 800 कट्टरपंथी इस वक्त यूरोप पर सबसे बडे़ हमले की तैयारी में हैं।
टाइम्स अखबार ने स्पेन के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीरिया या इराक से लौटने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।
स्पेनिश अधिकारियों ने बताया कि अल कायदा से जुड़े गुटों और इस्लामिक स्टेट की ओर से भर्ती किए गए बहुत से जिहादी इस वक्त यूरोप में रह रहे हैं। करीब 350 या इससे ज्यादा ब्रिटिश नागरिक इस वक्त सीरिया और इराक के युद्ध क्षेत्र लौटकर वापस आए हैं।