फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में कुर्दिश कार्यक्रम में फेंका गया स्मॉक बम, 9 लोग घायल

Tue, 22 Aug 2017 04:19 AM IST
एजेंसी बर्लिन
विज्ञापन
Smoke bomb attack
विज्ञापन
कुर्दिश समुदाय के एक कार्यक्रम में रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा स्मॉक बम फेंकने से नौ लोग घायल हो गए। बर्लिन पुलिस ने बताया कि बम तब फेंका गया जब कुर्द समुदाय के लोग इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए अगले माह जनमत संग्रह कराने से संबंधित बैठक का आयोजन कर रहे थे।
विज्ञापन


बम फेंकने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इस आयोजन में 400 लोग शामिल थे। वहीं, तुर्की सरकार ने इस प्रकार के किसी भी जनमत संग्रह के खिलाफ चेताते हुए कहा कि इससे गृहयुद्ध की आशंका पैदा हो सकती है।

तु्र्की अपने दक्षिणीपूर्व क्षेत्रों की आजादी के लिए कुर्द से एक लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक हमलावार की कोई पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें