फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले ने 460 अरब में किया कॉफी बेचने का सौदा

Tue, 08 May 2018 05:54 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले ने स्टारबक्स की कॉफी घर-घर बेचने के लिए कंपनी के साथ 710 करोड़ डॉलर यानी 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक का समझौता किया है।नेस्ले के पास अभी नेस्कैफे और नेस्प्रेसो जैसे कॉफी ब्रैंड हैं। नेस्ले को उम्मीद है कि इस करार के बाद वो सालाना 200 करोड़ डॉलर की कॉफी बेच पाएगी।
विज्ञापन


यानी अब स्टारबक्स की कॉफी अब नेस्ले के स्टोर्स पर भी मिलने लगेगी। नेस्ले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क श्नाइडर ने कहा है कि कंपनी के लिए कॉफी कारोबार बहुत महत्वपूर्ण है। इस समझौते से नेस्ले को उत्तरी अमरीका में अपना कारोबार बढ़ाने का मजबूत मंच मिलेगा।

श्नाइडर दो साल पहले नेस्ले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने थे और नेस्ले के 100 साल के इतिहास में वो पहले व्यक्ति थे जो कंपनी के बाहर से सीधे इस ओहदे पर पहुँचे थे। कंपनी ने कहा कि करार के तहत स्टारबक्स के करीब 500 कर्मचारी नेस्ले में शामिल होंगे। हालांकि, अभी इस सौदे के लिए रेग्युलेटरी मंजूरियां मिलनी बाकी हैं और इसके 2018 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले साल, नेस्ले ने कैलिफोर्निया की कंपनी ब्लू बोटल कॉफी में 68 फीसदी हिस्सा साढ़े 42 करोड़ डॉलर में ख़रीदा था। ब्लू बोटल कॉफी ग्राहकों को ऑनलाइन कॉफी बेचती है और अमरीका और जापान में इसका बड़ा बाजार है। नेस्ले ने हाल में अमरीका में अपना चॉकलेट कारोबार फरेरो ग्रुप को बेच दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें