फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में बस-ट्रेलर की भिड़ंत से लगी आग, 31 यात्री घायल, 17 लापता

Mon, 03 Jul 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी जर्मनी में ए-9 मोटरवे पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर ट्रक से टकराने के बाद एक एक बस में आग लग गई, जिससे 31 लोग घायल हो गए हैं। 17 लोगों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि बस 46 यात्री और दो ड्राइवरों को ले जा रही थी। जैसे ही बस उत्तर बायारिया में स्टैम्बाक के पास ए 9 मोटरवे पर पहुंची तो यहां पर ट्रैफिक जाम में ट्रेलर में घुस गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में 31 लोगों को बचा लिया गया है। कुछ लोग तो कोच के बाहर घायल हालत में मिले। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। जो 17 लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। कई बचाव हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर लगे हुए हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी से कहा कि वास्तविक रूप से हमें कुछ मौतों की उम्मीद करनी होगी। पुलिस ने मोटरवे को बंद करा दिया है और बचाव की कोशिश हो रही हैं। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि टक्कर किस वजह से हुई। पुलिस ने कहा है कि बस का एक कोच आग में जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें