राजकुमारी डायना की मौत के बीस साल बाद, तीन डॉक्यूमेंट्रीज ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में विवादित जानकारियां शेयर की हैं। आने वाली डॉक्यूमेंट्री Diana: In Her Own Words, 6 अगस्त को आने वाली है। जिसमें उन रिकार्डिंग स्पीच का प्रयोग होगा जो उन्होंने 1993 में पब्लिक में बोली थीं।
राजकुमारी डायना के भाई और एक दोस्त ने चैनल 4 से कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री को मत चलाएं, अगर ऐसा होता है तो वह डायना के बेटों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी को चोट पहुंचाएंगे और यह गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन भी करता है।
रिपोर्टस के मुताबिक 21 घंटे के कुल 20 टेप हैं जिनमें डायना अपनी जिंदगी से जुड़ी कई निजी बातें शेयर कर रही हैं। कुछ सीक्रेट टेप हैं जिसमें वह अपने जीवन, बिना प्यार की शादी और अन्य व्यक्तिगत मामलों के बारे में बात करती हैं। अमेरिकी अभिनेता पीटर सैटेलेलन ने ये टेप राजकुमारी को लौटा दिए थे। जिन्हें राजकुमारी डायना की मौत के बाद बरामद किया गया। ये टेप राजकुमारी के पूर्व बटलर पीटर बुरेज के कब्जे में थे।