फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में एक करोड़ से ज्यादा में बिकी 14 फुट की सीढ़ी, एफिल टावर का थी हिस्सा

Thu, 13 Dec 2018 05:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफिल टावर
विज्ञापन

पेरिस में हुई एक नीलामी में एक व्यक्ति ने लगभग 14 फुट की एक सीढ़ी 1.32 करोड़ रुपये में खरीदी है। नीलामी में इसे खरीदने वाला एक अरब शख्स है और उसने इसके लिए कुल 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 850 रुपये में अपना बनाया है।

विज्ञापन


पेरिस में हुई इस नीलामी में बोली लगाने वालों को भी उम्मीद नहीं थी कि इस सीढ़ी की कीमत इतनी ऊंची जायेगी। उन्होंने सोचा था कि यह  31 से 47 लाख रुपये के बीच बिकेगी। इस सीढ़ी की खास बात यह है कि ये सीढ़ी कभी विश्व प्रसिद्घ इमारत एफिल टावर का हिस्सा थी। ये एफिल टावर के दूसरे और तीसरे फ्लोर का हिस्सा थी।

बिके हुए हिस्से की ऊंचाई करीब 4.3 मीटर यानी करीब 14 फुट है। इससे पहले भी 2016 में एशिया के रहने वाले शख्स ने इस सीढ़ी का एक हिस्सा 4.16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसमें सिर्फ 14 पायदान थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें