फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: ईसाइयों को समंदर में फेंका, 12 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली की पुलिस का कहना है कि उन्होंने 15 मुस्लिम प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 12 ईसाइयों को चलती नौका से पानी में फेंक दिया। ये नौका इटली की ओर जा रही थी। माना जा रहा है कि ईसाई प्रवासी घाना और नाइजीरिया के थे और आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए 15 मुस्लिम प्रवासियों को सिसली के पालेर्मो शहर में गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर धार्मिक घृणा से प्रेरित होकर कई लोगों की हत्या का आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आइवरी कोस्ट, सेनेगल, माली और गिनी के उन 105 प्रवासियों में शामिल थे, जो मंगलवार को लीबिया से एक बोट में सवार हुए थे। इस बीच एक अन्य घटना में लीबिया और इटली के बीच प्रवासी लोगों को लेकर आ रहे एक जहाज के डूबने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में घटी ये बड़ी घटनाएं

हाल के दिनों में भूमध्यसागर पार करने की कोशिश कर रहे करीब 10 हजार प्रवासियों को बचाया गया है। इटली ने इस संकट से निपटने के लिए यूरोपीय संघ से और मदद मांगी है।

इस साल अभी तक अफ्रीका और मध्य पूर्व के 500 से ज्यादा प्रवासी यूरोप आने की कोशिश में मारे गए हैं। इस सप्ताह के शुरू में एक जहाज के डूबने से 400 लोगों की मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें