फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथोपिया विमान दुर्घटना में क्रू समेत सभी 157 यात्रियों की मौत, मृतकों में चार भारतीय भी

Sun, 10 Mar 2019 02:53 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इथोपियन एयरलाइंस (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अदीस अबाबा से नैरोबी आ रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में क्रू समेत कुल 157 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई है। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

विज्ञापन



इथोपियन एयरलाइंस के सीईओ तेवोल्दे जबरेमरियम एवं केन्या के परिवहन मंत्री जेम्स मचारिया ने कहा कि रविवार सुबह जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें भारत, कनाडा, चीन, अमेरिका समेत अनेक देशों के नागरिक सवार थे। इस विमान ने अदीस अबाबा से उड़ान भरी थी।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में केन्या के 32 और इथोपिया के नौ नागरिकों की मौत हुई। उन्होंने अब बताया है कि इस हादसे में केन्या और इथोपिया के अलावा कनाडा के 18, चीन, अमेरिका और इटली के आठ-आठ, फ्रांस एवं ब्रिटेन के सात-सात, मिस्र के छह, नीदरलैंड के पांच और भारत तथा स्लोवाकिया के चार-चार नागरिकों की मौत हुई है। एयरलाइन ने कहा कि विमान में 157 लोग सवार थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी यह साफ नहीं है कि नए बोइंग 737-8 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के क्या कारण हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पायलट ने भेजा था परेशानी का संदेश

इथोपिया एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने अदीस अबाबा से उड़ान भरने के बाद नियंत्रक को सूचित किया था कि ‘उसे कुछ दिक्कत’ हो रही है और वह 157 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस लाना चाहता था।

यह विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इथोपिया एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. गेबरे मरीयम ने यहां पत्रकारों को बताया कि पायलट को अदीस अबाबा वापस आने की मंजूरी दे दी गई थी। पत्रकारों ने उसने पूछा था कि क्या पायलट ने परेशानी संदेश भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें