फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया: अस्पताल के वेटिंग रूम में बैठे मरीजों पर आवारा सांड़ ने कर दिया हमला

Tue, 16 Feb 2021 07:46 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
विज्ञापन
Bull in hospital - फोटो : Dailymail
विज्ञापन

कोलंबिया के एक अस्पताल में शनिवार को अचानक एक सांड़ के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में सांड़ के घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल के प्रतीक्षा कक्ष में बैठे मरीजों के लिए वह चौंकाने वाला क्षण था, जब एक आवारा सांड़ अस्पताल के प्रतीक्षालय में पहुंच गया और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि अस्पताल में घुसते ही सांड़ ने वहां बैठे मरीजों पर हमला कर दिया, जिससे अचानक वहीं अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। यह घटना कोलंबिया के उत्तर-पश्चिम में एंटिओक्विया के सैन राफेल अस्पताल में हुआ।

वीडियो में दिख रहा है कि सांड़ के घुसने से भयभीत स्थानीय लोगों का एक समूह अपने आप को बचाने के लिए कमरे के कोने में चला जाता है, लेकिन सांड़ वहां भी पहुंच जाता है और एक महिला को बुरी तरह दीवार पर पटकने लगता है।
विज्ञापन


स्थानीय समाचार पत्र 'वानगार्डिया' के मुताबिक, इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सांड़ के हमले से घायल हुई महिला का मामूली इलाज किया गया है जबकि अन्य मरीजों ने इलाज कराने से मना कर दिया। सांड़ ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दो मोटरसाइकिल और वेटिंग रूम की कुछ कुर्सियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

सांड़ का मालिक इस घटना के लिए माफी मांगने के लिए अस्पताल गया और महिला के स्वास्थ्य के साथ-साथ सामग्री के नुकसान के बारे में भी पूछा। पुलिस द्वारा जांच शुरू करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें