फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जैसा नेता दुनिया में नहीं': PM के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व मंत्री; बोले- ग्रीन विजन से सीखे पश्चिम

Wed, 13 May 2026 03:34 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, ओस्लो (नॉर्वे)

सार

नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहेम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। मोदी की ग्रीन ग्रोथ, आर्थिक विकास और वैश्विक नेतृत्व की जमकर सराहना भी की गई। जानिए और क्या कहा...
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नॉर्वे दौरे से पहले नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। सोलहेम ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बताते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को उनकी 'ग्रीन ग्रोथ' नीति से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन


नॉर्वे के प्रतिष्ठित अखबार डेगेंस नेरिंग्सलिव में प्रकाशित अपने लेख में एरिक सोलहेम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्यावरण और विकास को साथ लेकर चलने वाला मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की कि वे पीएम मोदी के विचारों को गंभीरता से सुनें।

एरिक ने PM मोदी की जमकर की तारीफ
सोलहेम ने लिखा कि किसी भी बड़े देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसे अपने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना समर्थन और प्यार मिलता हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 70 प्रतिशत के करीब है, जो उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करती है। उन्होंने पीएम मोदी के साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के सफर को भी असाधारण बताया। सोलहेम ने लिखा कि मोदी ने अपने जीवन और राजनीतिक करियर को अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर बनाया।
विज्ञापन


भारत की तेज आर्थिक विकास दर का भी किया जिक्र
एरिक सोलहेम ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो चीन सहित कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से विकास जारी रहा तो वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। सोलहेम ने मोदी सरकार के दौरान देश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी उल्लेखनीय बताया।

भारत बना नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा केंद्र
पूर्व UNEP प्रमुख ने पीएम मोदी को ग्रीन ग्रोथ का गारंटर बताते हुए भारत की सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं की तारीफ की। उन्होंने गुजरात में बन रहे विशाल सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में विकसित हो रही दुनिया की सबसे बड़ी सोलर-विंड-हाइड्रो परियोजना का जिक्र किया। सोलहेम ने कहा कि भारत अब नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें