फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: भारतीय मूल के युवक की हत्या के आरोप में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, कत्ल की वजह अभी तक साफ नहीं

Mon, 04 Sep 2023 07:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मामले की जांच कर रहे चीफ इंस्पेक्टर मार्क बेलामी का कहना है कि इस कठिन समय में ओरमान के परिवार के साथ हमारी संवेदानएं हैं। हम जांच कर रहे हैं और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में भारतीय मूल के युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने भारतीय मूल के ही पांचवे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मृतक एक डिलीवरी ड्राइवर था। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुबुरी इलाके में 23 साल के ओरमान सिंह पर हमला हुआ था। इस हमले में ओरमान की मौत हो गई थी। ओरमान एक डिलीवरी ड्राइवर था। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (24), शिवदीप सिंह (26), जगदीप सिंह (22), मनजोत सिंह (24) के रूप में हुई है। आरोपी की मदद करने के आरोप में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया था लेकिन फिलहाल वह जमानत पर है। शुक्रवार को पुलिस ने पांचवे आरोपी सुखमनदीप सिंह (23) को पूर्वी इंग्लैंड के पीटरबरो से गिरफ्तार किया।

डकैती के एंगल से भी कर रहे हैं जांच
मामले की जांच कर रहे चीफ इंस्पेक्टर मार्क बेलामी का कहना है कि इस कठिन समय में ओरमान के परिवार के साथ हमारी संवेदानएं हैं। हम जांच कर रहे हैं और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हम जानते हैं कि ओरमान सिंह एक डिलीवरी ड्राइवर था लेकिन हमें नहीं लगता कि हत्या की वजह सिर्फ यही थी। डकैती के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमें लगता है कि आरोपी और मृतक एक दूसरे को जानते थे। हालांकि, पांचों श्रुबुरी के रहवासी नहीं है। फिलहाल जांच चल रही है। 
विज्ञापन


परिवार ने की अपील
वहीं, मृतक के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस त्रासदी को बयान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज एक मां अपने बेटे के बिना बूढ़ी हो जाएगी। एक बहन अपने भाई के बिना बड़ी हो जाएगी। हम नहीं चाहते कि जो हमारे साथ हुआ वह किसी दूसरे परिवार के साथ हो। परिवार ने पुलिस को जांच के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति मामले की जानकारी है तो वह पुलिस की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें