ब्रिटेन के ग्लूसेस्टरशायर में आसमान से ली गई हवाई क्षेत्र की तस्वीरें जंबो जेट के किसी कब्रिस्तान की तरह दिख रही हैं। यहां ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग 747 सहित कई विमान रुकते व उतरते हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अब सभी जेट विमान एक जगह खड़े रहने के लिए मजबूर हैं और जल्द इन्हें मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा।
12 अक्टूबर को केंबले, ग्लूसेस्टरशायर में हवाई क्षेत्र की तस्वीरें ली गईं, जिसमें दिखाया गया कि यह कई प्रतिष्ठित जेट विमानों के लिए अंत साबित होने जा रहा है।
ये जगह बोइंग 747 के लैंडिंग का स्थान है। यहां विमान वी-आकार में लाइनवार खड़े हैं। ये एयरफील्ड ब्रिटिश एयरवेज के G-CIVB बेड़े की भी मेजबानी कर रहा है, जो पिछले हफ्ते 8 अक्टूबर को ब्रिटिश एयरबेस पर उतरा था।
जुलाई में बताया गया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या में 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें कि 747 विमान, जो आधिकारिक तौर पर 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुआ था, अब काम करने योग्य नहीं रहा।
कोरोना वायरस के चलते आई मंदी के बाद अब 747 विमान सहित इन 16 विमानों को तोड़ा जा रहा है। इसकी 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार इसे सबसे तेज वाणिज्यिक विमान बनाती रही, लेकिन नए विमानों की तुलना में अब यह बहुत ही पीछे रह गया है।