फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर-पख्तूनख्वा में सेना और आतंकवादियों में मुठभेड़, दो सैनिक और दो आतंकियों की मौत

Mon, 05 Jun 2023 03:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, राज्य के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई थी। हादसे में दो आतंकियों के साथ-साथ सेना के भी दो जवानों की मौत हुई है। सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की है।
विज्ञापन
Pakistan Army. File Photo - फोटो : INP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सेना और आतंकियों की आपस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आर्मी के जवान और दो आतंकियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक दो आतंकी घायल भी हुए हैं।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, राज्य के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई थी। हादसे में दो आतंकियों के साथ-साथ सेना के भी दो जवानों की मौत हुई है। सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की है। सेना ने सैनिटाइजेशन अभियान के तहत कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पिछले सप्ताह भी अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार आतंकियों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उन्होंने उत्तरी वजीरिस्तान इलाके को आतंकियों के चंगुल से छुड़ा लिया है। क्षेत्र में तालिबान के उभरने की उम्मीद है, जिला पहले से ही तालिबान का गढ़ रहा है। बता दें, टीटीपी अफगानिस्तानी तालिबान का साथी है। तालिबान ने 15 अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में अपनी सत्ता काबिज की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें