फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में पीएम के आपातकाल के प्रस्ताव को सम्राट मुहिद्दीन यासीन ने किया खारिज

Tue, 27 Oct 2020 04:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कुआलालंपुर
विज्ञापन
मलयेशिया के पीएम मुहिद्दीन यासीन - फोटो : twitter
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच मलयेशिया में आपातकाल के प्रस्ताव को मलयेशियाई सम्राट ने खारिज कर दिया है। रविवार को प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में एक नए आपातकाल को लागू करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यहां के सम्राट ने खारिज कर दिया है। देश में आपातकाल के प्रस्ताव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री यासिन के इस प्रस्ताव के तहत संसद को निलंबित करने की योजना भी शामिल है। इस योजना ने देश में राष्ट्रव्यापी आक्रोश को जन्म दिया है। आलोचकों का कहना है कि चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने अलोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। वहीं, प्रधानमंत्री यासीन ने सोमवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।
इस बैठक में यासीन सम्राट के अनुरोध पर चर्चा करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री यासीन ने सम्राट से मुलाकात की थी। हालांकि, इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री यासीन ने चुप्पी साध ली थी और कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें