प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा शनिवार को पूरी हुई। पीएम मोदी 13 जुलाई को शुरू हुई दोनों देशों की महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी करने के बाद वह भारत लौट आए हैं। इस बीच, शानिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की देश की आधिकारिक यात्रा पर एक विशेष वीडियो साझा किया। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि भारतीय लोगों के प्रति, विश्वास और मित्रता।
परेड की झलकियां भी शामिल
पेरिस में होती है 'बैस्टिल डे परेड'
बता दें, फ्रांस की जनता के सम्मान में हर साल 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस 'बैस्टिल डे' मनाया जाता है। इस दौरान, भारत मे मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तरह ही हर साल पेरिस में आतिशबाजी और एक विशेष पैरेड आयोजित की जाती है।
वीडियो में यह झलकियां भी शामिल
भारत-फ्रांस के बीच हुए समझौते
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में आगे सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए गए। दोनों देशों ने स्कॉर्पीन पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।
दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग पर एक रोडमैप अपनाने के उद्देश्य से भारत पेरिस स्थित अपने दूतावास में DRDO का एक तकनीकी कार्यालय स्थापित करेगा।
इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच एलएनजी के आयात को लेकर दीर्घकालिक समझौता हुआ।
दोनों पक्षों ने पृथ्वी और महासागरों के तापमान पर नजर रखने और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने की खातिर एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘तृष्णा’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सहयोग की भी घोषणा की।
दोनों देशों ने प्रक्षेपण यान के क्षेत्र में संयुक्त विकास की योजनाओं की भी घोषणा की।
भारत-फ्रांस ने ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ एवं ‘एरियनस्पेस’ ने वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं पर सहयोग करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।
रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।
भारत फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्सिले में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।