फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France-Ukraine: यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस, मैंक्रों ने पायलटों की ट्रेनिंग पर भी कही बड़ी बात

Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

France: इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से अपनी धरती पर सेना को प्रशिक्षित करने के लिए सैन्य प्रशिक्षक भेजने को कहा है, ताकि सैनिकों की संख्या को बढ़ाने की चुनौती का सामना किया जा सके।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन को मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों को मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस में यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे रूस के आक्रमण से अपने देश की रक्षा कर सके। इन मिराज विमानों का निर्माता दसॉल्ट है। यूक्रेन के राष्ट्रपति इन दिनों फ्रांस में हैं। 

विज्ञापन


मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से अपनी धरती पर सेना को प्रशिक्षित करने के लिए सैन्य प्रशिक्षक भेजने को कहा है, ताकि सैनिकों की संख्या को बढ़ाने की चुनौती का सामना किया जा सके। यही वजह है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति और उनके रक्षा मंत्री ने सभी सहयोगियों से 48 घंटे पहले एक आधिकारिक पत्र में कहा कि उन्हें उनकी धरती पर जल्द प्रशिक्षित करने की जरूरत है। मैक्रों ने जोर देकर कहा कि फ्रांस युद्ध को बढ़ाना नहीं चाहता। लेकिन शांति केवल तभी तक हासिल हो सकती है जब तक यूक्रेन जवाब दे सकता है। शांति का मतलब यूक्रेन का आत्मसमर्पण नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शांति बातचीत के जरिए ही आएगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें