शनिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया डेस्क की स्थापना की घोषणा की। ये डेस्क उभरते उद्यमियों के लिए एक हेल्पलाइन के रूप में काम करेगा। यह डेस्क पूरे भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में एक चार अंकों के टोल-फ्री नंबर के माध्यम से स्टार्टअप्स को मदद पहुंचाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ दूसरे फंड ऑफ फंड्स (FFS) को मंजूरी देने की जानकारी दी।
फंड से इन क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा
उभरते उद्यमियों को मिलेगी वित्तीय सहायता
पीयूष गोयल ने इस फंड के उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उभरते उद्यमियों को शुरुआती चरण में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह फंड खास तौर पर उन स्टार्टअप्स के लिए होगा जो उच्च तकनीकी क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, प्रिसिज़न मैन्युफैक्चरिंग, बायोटेक और सेमीकंडक्टर डिज़ाइन में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Piyush Goyal: स्टार्टअप महाकुंभ में दिए बयान पर पीयूष गोयल को मिला इस सांसद का साथ; जेप्टो CEO पर कही यह बात