फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बेटे का नाम सुनकर भ्रमित हो गए एलन मस्क, बोले- यह तो पासवर्ड जैसा लग रहा है  

Sun, 13 Sep 2020 07:43 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
ऐलन मस्क का बेटा X Æ A-12 - फोटो : twitter
विज्ञापन

दुनिया के सबसे मशहूर बिजनसमेन में से एक टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अपने ही बेटे नाम सुनकर भ्रमित हो गए। हालांकि उन्होंने अपने बेटे की नाम भी ऐसा रखा है कि ऐसा होना स्वभाविक भी था। उन्होंने अपने बेटे का नाम रखा है X Æ A-12। अपनी पार्टनर ग्रिम्स के साथ एलन मस्क 4 मई को पिता बने थे और उनके बेटे का नाम काफी चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन


यह नाम तो पासवर्ड जैसा लग रहा है: एलन मस्क
एलन मस्क बर्लिन में गीगा फैक्ट्री के दौरे पर थे, तभी रिपोर्टरों ने उनसे सवाल किया कि X Æ A-12 कैसा है। यह सुनकर मस्क भ्रमित हो गए। उन्होंने रिपोर्टर से सवाल दोहराने को कहा। इसके बाद हंसते हुए कहा, 'ओह, आपका मतलब है मेरा बेटा? यह तो पासवर्ड जैसा लग रहा है। 

एलन मस्क के बेटे X Æ A-12 को को जन्म प्रमाणपत्र भी नहीं मिल सकता। दरअसल, कैलिफॉर्निया के नियमों के अनुसार नाम में सिर्फ अंग्रेजी के 26 अक्षर हो सकते हैं। उसमें नंबर या सिंबल नहीं हो सकता है। यानी एलन भले ही अपने बेटे को X Æ A-12 बुलाएं, लेकिन कानूनी दस्तावेजों में उसका नाम यह नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें