फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: ईरान में महिलाओं को मिला मस्क का साथ, इंटरनेट प्रतिबंध के बीच स्टारलिंक सर्विस होगी एक्टिवेट

Sat, 24 Sep 2022 03:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Mahsa Amini death Iran:13 सितंबर को ईरान में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत मौत हो गई थी। इसके बाद कई महिलाएं सड़क पर उतर आईं, जिसके बाद यहां के कई शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
ईरान में स्टारलिंक को सक्रिय करेंगे एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Elon Musk Starlink: ईरान में बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का समर्थन मिला है। जबरदस्त हिंसा के बाद यहां इंटरनेट बैन के खिलाफ मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस को एक्टिवेट करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि वह ईरान में फ्री इंटरनेट सर्विस के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को सक्रिय करने जा रहे हैं। मस्क ने यह एलान तब किया है, जब एक उच्च अमेरिकी अधिकारी ने एक ट्वीट में कहा था कि ईरान के लोगों के लिए फ्री इंटरनेट और सूचना के मुक्त प्रवाह के लिए अमेरिका कार्रवाई करेगा। 

बुधवार को इंटरनेट पर लगाई गई थी रोक
ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स को अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके अलावा कई शहरों में इंटरनेट पर ही रोक लगा दी गई है। इसके बाद मस्क ने कहा था कि  ईरान में उनकी कंपनी स्टारलिंक के सैटेलाइट काम कर रहे हैं। उनसे इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


ईरानी सरकार के हाथ से फिसल रहे हालात
ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है। ईरानी मीडिया का कहना है कि पिछले हफ्ते महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शन अब तेहरान के अलावा अन्य शहरों में भी बढ़ रहे हैं। इन प्रदर्शनों की आग लगभग 80 ईरानी शहरों और कस्बों में भी फैल गई है। जिसके बाद अब हालात ईरान सरकार के हाथों से निकलते दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में सड़कों पर प्रदर्शन और सरकार विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार भी किया गया है। ईरानी मीडिया का दावा है कि ईरान में फैली अशांति को हाल के वर्षों का सबसे बुरा दौर कहा जा सकता है। ईरान के मशहद, कुचन, शिराज, तबरेज़ और कारज में प्रदर्शनकारियों का सामना करने की कोशिश में कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी भी मारे गए और कई अन्य घायल भी हुए हैं। 

इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरे के दौरान कहा है कि पुलिस हिरासत में एक महिला की मौत की जांच की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अमिनी की मौत पर चिंता जताने के लिए पश्चिमी देशों पर पाखंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह देश की सुरक्षा को 'खतरा' नहीं होने देंगे।


क्या है विवाद का कारण?
13 सितंबर को ईरान की पुलिस ने 22 साल की महसा अमीनी नाम की लड़की को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप था कि उसने बुर्का सही से नहीं पहना था और सिर नहीं ढका था। महसा ईरान के कुर्दिस्तान की रहने वालीं थीं और कुर्द मूल से थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महसा को पुलिस ने कस्टडी में प्रताड़ित किया और खूब पिटाई की। इससे महसा की हालत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महसा कोमा में चली गईं और फिर 16 सितंबर को महसा की मौत हो गई। इसके बाद ईरान की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कुर्दिस्तान से तेहरान तक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़क पर आ गईं। 


यूक्रेन में भी स्टारलिंक ने दी थीं सेवाएं
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच स्टारलिंक ने यूक्रेन में भी अपनी इंटरनेट सेवा प्रदान की थी। दरअसल, युद्ध क बीच यूक्रेन की इंटरनेट कनेक्टिविटी को रूसी सैनिकों ने ध्वस्त कर दिया था। जब यूक्रेन की मदद के लिए एलन मस्क आगे आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें