फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क का बदला शक्ति संतुलन: एक्सएआई विलय के बाद स्पेसएक्स बना सबसे बड़ा दांव, लेकिन टेस्ला क्यों छूटी पीछे?

Thu, 05 Feb 2026 05:37 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

एक्सएआई के विलय के बाद स्पेसएक्स का निजी मूल्यांकन 1.25 खरब डॉलर पहुंच गया है और यह अब एलन मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। दूसरी ओर टेस्ला के शेयर गिर रहे हैं और फोकस रोबोटैक्सी व ऑप्टिमस पर शिफ्ट हो गया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या भविष्य में मस्क की असली पहचान कारों से नहीं, अंतरिक्ष और एआई से बनेगी?

विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई के अधिग्रहण के बाद स्पेसएक्स का निजी बाजार मूल्यांकन 1.25 खरब डॉलर पहुंच गया है। यह टेस्ला के मार्केट कैप 1.58 खरब डॉलर से महज 26% कम है। कागजी तौर पर अब मस्क की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला नहीं बल्कि स्पेसएक्स से आ रहा है। मस्कोनॉमी के इस मूल्यांकन को नकदी में बदलना बाधाओं से भरा है। विलय के बाद मस्क के कॉरपोरेट साम्राज्य में नेतृत्व का संतुलन बदलता दिख रहा है।

विज्ञापन


अब तक टेस्ला मस्क की तरल संपत्ति और वैश्विक पहचान का सबसे बड़ा स्रोत रहा है, लेकिन नई डील के बाद स्पेसएक्स का मूल्यांकन बदल गया है। मस्क की स्पेसएक्स में अनुमानित 43% हिस्सेदारी है, जबकि टेस्ला में यह करीब 13% रह गई है। फोर्ब्स के अरबपति सूचकांक में मस्क की कुल कागजी संपत्ति 852 अरब डॉलर से ऊपर है, जिसमें अब आधे से ज्यादा हिस्सा स्पेसएक्स से जुड़ा हुआ है।

साल की शुरुआत टेस्ला के लिए कमजोर रही
2026 की शुरुआत टेस्ला के लिए कमजोर रही है। कंपनी शेयर 6% गिर चुके हैं। ब्रांड इमेज को मस्क की सियासी गतिविधियों से भी झटका लगा है। इसमें ट्रंप प्रशासन के साथ उनका काम और यूरोप में दूर-दराज दक्षिणपंथी नेताओं के प्रति समर्थन शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- वॉशिंगटन पोस्ट में बड़ी छंटनी: शशि थरूर के बेटे ईशान भी हुए प्रभावित, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे छलका दर्द

रोबोटैक्सी और ऑप्टिमस पर दांव, मॉडल एस और एक्स बंद
ईवी बिक्री कमजोर पड़ने के बीच मस्क टेस्ला का फोकस रोबोटैक्सी राइड-हेलिंग सर्विस और ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट्स की ओर मोड़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्र जहां टेस्ला को भारी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और फिलहाल कोई ठोस बिजनेस मॉडल मौजूद नहीं है। जिन लाइनों पर मॉडल एस और एक्स वाहन बनते थे, वहां ऑप्टिमस रोबोट तैयार किए जाएंगे।

स्पेसएक्स की पकड़ रॉकेट लॉन्च से स्टारलिंक तक
स्पेसएक्स की बाजार स्थिति मजबूत है। कंपनी ऑर्बिटल लॉन्च सेवाओं की अग्रणी है और नासा तथा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से अरबों डॉलर का अनुबंध है। स्पेसएक्स स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा भी चलाती है। कंपनी अब आईपीओ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US CMMC: 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सुरक्षित खनिज आपूर्ति अहम', मार्को रुबियो ने बैठक को बताया एतिहासिक

एक खरब डॉलर स्पेसएक्स 250 अरब डॉलर एक्सएआई
सीएनबीसी के अनुसार, घोषित सौदे में स्पेसएक्स का मूल्यांकन 1 खरब डॉलर व एक्सएआई का 250 अरब डॉलर रखा गया है। यह मस्क की कंपनियों के बीच दूसरा बड़ा एकीकरण है। इससे पहले पिछले साल एक्सएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को शेयर आधारित सौदे में खरीदा था। मस्क के समर्थक निवेशक और रिटेल शेयरधारक, जिनमें रॉबिनहुड जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टेस्ला शेयर रखने वाले लोग भी शामिल हैं, इन कंपनियों को मस्कोनॉमी कहकर संबोधित करते हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें