फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: हैलोवीन आउटफिट में मस्क ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स को किया कन्फ्यूज

Tue, 01 Nov 2022 11:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एलन मस्क ने अपने पोस्ट में हैलोवीन आउटफिट का खुलासा नहीं किया है कि वह किसके जैसा दिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- "हैलोवीन विद माई मॉम"
विज्ञापन
Elon Musk Halloween - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अब ट्विटर के मालिक एलन मस्क हर दिन कोई न कोई ऐसा ट्वीट करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। अब उन्होंने हैलोवीन आउटफिट में अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स को भ्रमित कर दिया है कि आखिर मस्क ने किस तरह की पोशाक पहनी और हैलोवीन आउटफिट में वह क्या बनने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन



दरअसल, मस्क ने अपने पोस्ट में हैलोवीन आउटफिट का खुलासा नहीं किया है कि वह किसके जैसा दिखने की कोशिश कर हरे हैं। उन्होंने अपनी मां माये मस्क के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- "हैलोवीन विद माई मॉम"
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 
एलन मस्क के ट्वीट के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। इन कमेंट में यूजर्स मस्क के आउटफीट के बारे में बाद कर रहे हैं। किसी ने मस्क की सुपर मैन से तुलना की है तो किसी ने लिखा है कि तुम मेरे हीरो की तरह दिख रहे हो, मेरा ट्विटर अकाउंट मुझे दे दो एलन हीरो। एक ने उन्हें लेदर ब्वॉय लिखा है तो एक ने उन्हें लॉब्स्टरमैन कहकर संबोधित किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें