फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

British Rule Vs Immigration: भारत में ब्रिटिश राज पर मस्क का जवाब वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा; पढ़ें विवाद

Sun, 05 Oct 2025 11:25 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk Trolled On social media: भारत में ब्रिटिश राज पर एक पोस्ट पर एलन मस्क का सिर्फ एक इमोजी वाला जवाब सोशल मीडिया पर ब्रिटिश शासन, उपनिवेशीकरण और आव्रजन पर एक बड़ी बहस का कारण बन गया है। कई लोगों उनके हल्के जवाब के लिए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में एक्स पर ब्रिटिश राज पर एक वायरल पोस्ट पर सोचने वाले इमोजी की प्रतिक्रिया दी है। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का दिया है। इसे लेकर तमाम भारतीय यूजर एलन मस्क की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद?
यह पोस्ट फ्रीडोमेन - विथ स्टीफन मोलिनेक्स, एमए नाम के एक यूजर ने शेयर की थी। पोस्ट में लिखा था- 'अगर भारतीय इंग्लैंड जाएं और अंग्रेज बन जाएं, तो जो अंग्रेज भारत आए, वे भारतीय बन गए। इसलिए अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया।' इस पोस्ट को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और एलन मस्क की तरफ से हल्की प्रतिक्रिया में जवाब देने के बाद कई लोग नाराज हो गए हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया
भारतीय यूजर्स ने एलन मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि उपनिवेशीकरण और आव्रजन बिल्कुल अलग चीजें हैं। कई लोगों ने एलन मस्क को यह याद दिलाया कि अंग्रेजों ने भारत में शासन करते समय लाखों लोगों का शोषण और अत्याचार किया।
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा- अगर आप इसके बचाव में हैं, तो यह मान लें कि आप कॉलोनाइजेशन के पीछे की नस्लीय सोच से सहमत हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत में क्या किया, उसे केवल कानूनी इमिग्रेशन के साथ नहीं जोड़ सकते।' एक और यूजर ने लिखा- 'अंग्रेजों ने भारत पर जो अत्याचार किए, वह किसी भी तरह से सामान्य इमिग्रेशन जैसी बात नहीं है।' एक अन्य ने लिखा- 'यदि कोई भारतीय यूके में जाए और वहां काम करे, तो क्या वह वही अत्याचार कर सकता है जो अंग्रेजों ने भारत में किया था? बिल्कुल नहीं।'

लोगों ने एलन मस्क पर साधा निशाना
एक यूजर ने मजाकिया और तीखे अंदाज में लिखा- 'असली तुलना तब होगी जब भारतीय यूके जाएं और वहां ब्रिटिश का पैसा लूट कर भारत भेजें, सत्ता संभालें और लोगों को भूखा मारें, जैसा कि चर्चिल ने भारत में किया।' इसके अलावा, कई लोग एलन मस्क पर यह भी निशाना साध रहे हैं कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए एल्गोरिदम में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें