दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क ने बड़ा दांव खेला है। मस्क ने अपनी स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कंपनियों को एक साथ जोड़ने का फैसला किया है। उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्स एआई कंपनी को खरीद लिया है। स्पेस एक्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह कदम मस्क की तकनीकी ताकत को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
इस विलय के साथ अब इस नए बड़े कंपनी में अब कई चीजें एक साथ काम करेंगी। जैसे कि मक्स का उनका एआई चैटबॉट ग्रोक, उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स। मस्क ने बार-बार कहा है कि उनका सपना है कि भविष्य में डेटा सेंटर यानी बड़े कंप्यूटर और सर्वर, अंतरिक्ष में चल सकें।