फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप से तकरार के बाद दूसरी बार साथ नजर आए मस्क, सऊदी क्राउन प्रिंस के लिए आयोजित रात्रिभोज में हुए शामिल

Wed, 19 Nov 2025 11:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: दिग्गज कारोबारी एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ व्हाइट हाउस में रात्रिभोज में शामिल हुए, जो इस साल राष्ट्रपति से सार्वजनिक तकरार के बाद उनकी दूसरी सार्वजनिक मुलाकात थी। मस्क ने पहले चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था और बाद में उनके करीबी सलाहकार बने। लेकिन जल्द ही दोनों में कर और खर्च विधेयक को लेकर विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
सऊदी क्राउन प्रिंस के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम। - फोटो : वीडियो ग्रैब/व्हाइट हाउस/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति कारोबारी एलन मस्क मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए। इस साल सार्वजनिक तकरार के बाद यह दूसरी बार था, जब ट्रंप और मस्क एक साथ नजर आए। 
विज्ञापन


मस्क ने की ट्रंप के चुनाव में फंडिंग
रात्रिभोज में मस्क की मौजूदगी से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि उनके और ट्रंप के बीच तनावपूर्ण संबंधों में सुधार हो सकता है। मस्क ने पिछले चुनाव में ट्रंप का खुले तौर पर समर्थन किया था और उन्हें फंडिंग दी थी। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद वह उनके करीबी सलाहकार बने। उन्होंने सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व भी किया और संघीय फंडिंग व नौकरियों में कटौती की निगरानी की। 

ये भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर उठाए सवाल, पूछा- मतदाताओं का डाटा क्यों जुटा रहा न्याय विभाग?
विज्ञापन


क्यों हुई थी दोनों के बीच तकरार?
लेकिन दोनों के बीच जल्द ही विवाद खड़ा हो गया। मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के व्यापक कर और खर्च विधेयक की आलोचना की और इसे वित्तीय रूप से जोखिमपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह नया राजनीतिक दल बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों को मिलने वाले अरबों डॉलर की संघीय  ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों को मिलने वाले अरबों डॉलर के संघीय वित्तीय मदद में कटौती करने की धमकी दी।

चार्ली किर्क की स्मृति सभा में दिखे थे साथ
विश्लेषकों के अनुसार, इस तकरार और मस्क की दक्षिणपंथी राजनीतिक भाषा ने टेस्ला की ब्रांड छवि, बिक्री और स्टॉक कीमत को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद मस्क और ट्रंप सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई दिए। मस्क को आखिरी बार सितंबर में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की स्मृति सभा में ट्रंप के साथ हाथ मिलाते देखा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए 28-बिंदुओं की योजना बना रहा ट्रंप प्रशासन, रूस के साथ गोपनीय चर्चा जारी

ट्रंप इस समय सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का स्वागत कर रहे हैं, जो अपनी वैश्विक छवि सुधारने और वाशिंगटन के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रात्रिभोज में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें