ट्रंप की घोषणा के बाद मस्क की प्रतिक्रिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब डोनाल्ड ट्रंप यूट्यूब
कार्यकारी आदेशों में कानून की ताकत
कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति की तरफ से जारी किया जाने वाला एकतरफा आदेश होता है। इसमें कानून की ताकत होती है, पर इन आदेशों को कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। संसद कार्यकारी आदेशों को पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में उन्हें चुनौती दी जा सकती है।
मुख्य रूप से पांच विषयों पर होंगे कार्यकारी आदेश
ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने कहा, कार्यकारी आदेशों में मुख्य रूप से पांच विषय होंगे-दक्षिणी सीमा (मेक्सिको) को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिला खेलाें से ट्रांसजेंडरों को रोकना, ऊर्जा की खोज पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना।
- बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों को वापस भी ले सकते हैं, जिसमें पेरिस जलवायु समझौता प्रमुख है। ट्रंप ने प्रतिबंधित एप टिकटॉक को 90 दिन का समय देने का भी एलान किया है।
- ट्रंप अपने 1,500 से अधिक समर्थकों को भी माफ कर सकते हैं, जिन्हें चार साल पहले यूएस संसद पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।