फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष की सैर के लिए करोड़ों खर्च कर सकते हैं तो खरीदिए टिकट, सिर्फ दो सीट बाकी

Sat, 07 Mar 2020 09:25 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SpaceX
विज्ञापन

अगर आप अंतरिक्ष यात्रा का सपना देखते हैं तो आपका सपना साकार हो सकता है। शियोम अंतरिक्ष अपने स्पेस-एक्स कैप्सूल के टिकट बेच रही है। अगर आपके पास करोड़ों रुपये हैं और टिकट खरीद लेते हैं तो आप उन चुनिंदा तीन यात्रियों में शामिल होंगे जो अगले साल 10 दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गुजारेंगे। 

विज्ञापन


अभी दो सीटें खाली हैं। शियोम स्पेस फ्लाइट के अधिकारियों का कहना है कि 2021 की दूसरी छमाही में यह यात्रा संभव हो सकेगी। शियोम की चीफ एक्जक्यूटिव और अध्यक्ष माइकल टी सुफरेदिना का कहना है कि मुझे लगता है कि बाजार में काफी ऊर्जा है, लोग इस पल को करीब से देखना और समझना चाहेंगे। 

हालांकि उन्होंने टिकट की कीमत के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। इससे पहले शियोम ने कहा था कि इस ट्रिप की टिकट करीब 406 करोड़ रुपये की होगी। 

स्पेस-एक्स ने बनाया था क्रू ड्रैगन कैप्सूल

नासा के यात्रियों को अंतरिक्ष ले जाने और लाने के लिए स्पेस-एक्स ने क्रू ड्रैगन कैप्सूल बनाया था। इसी तर्ज पर स्पेस-एक्स क्रू ड्रैगन पैसेंजर के विस्तार पर ध्यान दे रही है जिसका प्रयोग सिर्फ पर्यटकों को ले जाने और लाने के लिए किया जाएगा। 

स्पेस-एक्स से करार 

नासा के पूर्व मैनेजर शियोम कंपनी को चला रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स से इसके लिए करार हुआ है। सुफरेदिना ने बताया कि स्पेस स्टेशन में बोइंग 747 जेट लाइनर के बराबर कमरा होगा जो पर्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें