फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: जॉर्ज सोरोस को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने पर भड़के मस्क, कहा- वह मानवता से नफरत करते हैं

Sun, 05 Jan 2025 12:27 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने जॉर्ज सोरोस को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया है। इस पर अरबपति एलन मस्क भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह काफी हास्यास्पद फैसला है।
विज्ञापन
एलन मस्क और जॉर्ज सोरोस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा जॉर्ज सोरोस को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने के फैसले को दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि बाइडन सोरोस को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दे रहे हैं। साथ ही उनका पिछले साल एक इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें टेस्ला सीईओ कहते दिखाई दिए कि जॉर्ज सोरोस मानवता से नफरत करते हैं। 

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, जॉर्ज सोरोस पर विपक्ष के साथ मिलकर भारत सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप है। इसे लेकर कई बार भारतीय संसद में हंगामा भी हो चुका है। इतना ही नहीं सोरोस पर यह भी आरोप है कि वह भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष को फंडिंग कर रहे हैं। मगर अब उन्हें जो बाइडन ने अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने सोरोस के साथ पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेस्सी व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

कौन हैं जॉर्ज सोरोस
व्हाइट हाउस के मुताबिक, जॉर्ज सोरोस एक अरबपति निवेशक हैं और ओपन सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने 120 से अधिक देशों में लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कई पहलें की हैं। हालांकि, सोरोस हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। उन पर भारतीय चुनावों में कथित दखलंदाजी के आरोपी लगाए गए।
विज्ञापन


तस्वीर साझा कर ली चुटकी
इसी पर टेस्ला सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी एलन मस्क भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक तस्वीर साझा की। इसमें बाइडन काले रंग के कपड़े पहने शख्स को पुरस्कार देते दिख रहे हैं। मस्क ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि शायद रोशनी की वजह से सोरोस काफी अच्छे लग रहे हैं। 
 

मानता से करते हैं नफरत: मस्क 
वहीं, उनके पिछले साल नवंबर में दिए एक इंटरव्यू का क्लिप सामने आया है। इसमें उन्होंने सोरोस पर ऐसे काम करने का आरोप लगाया जो समाज के ताने-बाने को नष्ट करते हैं। उन्होंने कहा, 'जॉर्ज सोरोस मानवता से बुनियादी तौर पर नफरत करते हैं। वह कुछ ऐसे काम कर रहे हैं, जो सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। आप जानते हैं, ऐसे डीए को चुनवा रहे हैं, जो अपना काम नहीं करेगा।'
विज्ञापन

 

बता दें, जॉर्ज सोरोस डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे बड़े योगदानकर्ता हैं; दूसरे नंबर पर सैम बैंकमैन-फ्राइड थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें