फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क, बिल गेट्स को किया पीछे

Tue, 24 Nov 2020 05:45 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 7.2 अरब बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हुई मस्क की नेटवर्थ
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला कंपनी के प्रमुख और अरबपति एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर शख्स की पदवी से पछाड़ दिया है। 49 वर्षीय मस्क बीते दो सप्ताह में ही पांचवें नंबर से दूसरे पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। यह वृद्धि उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में हुए भारी उछाल की वजह से हुई है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में एलन मस्क 35वें स्थान पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, शनिवार को 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर थे। 128 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर थे, जहां अब एलन मस्क आ गए हैं। 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

दूसरी बार फिसले बिल गेट्स

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब बिल गेट्स दूसरे नंबर से फिसले हैं। बिल गेट्स कई वर्षों से नंबर एक पर बने हुए थे लेकिन अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के 2017 में नंबर एक पर आने के बाद बिल गेट्स दूसरे पायदान पर आ गए। हालांकि बिल गेट्स की नेटवर्थ अधिक होती लेकिन बीते सालों में उन्होंने काफी पैसा दान किया है।
विज्ञापन


एलन मस्क की संपत्ति तेजी से बढ़ी

वेबसाइट मुताबिक इस साल अब तक जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.7 अरब डॉलर, बिल गेट्स की संपत्ति में 14.5 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति में 93.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल अब तक सबसे ज्यादा एलन मस्क की संपत्ति में ही तेजी आई है। बता दें कि उनकी एक कंपनी स्पेस-एक्स ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को हाल ही में आईएसएस में भेजा है।

ट्विटर पर फैले मीम्स

एलन मस्क के दुनिया में दूसरे सबसे बड़े अमीर इनसान बनने के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग मजाकिया मीम्स के साथ मस्क की खुशी को बयां करने लगे। किसी ने कहा, जिंदगी हो तो ऐसी तो कोई कह रहा था कि चांद पर हैं अपुन। यूजरों ने यह भी कहा कि अब मस्क को चाहिए फुल इज्जत।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें