फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: डोनाल्ड ट्र्रंप ने दी नए साल की शानदार पार्टी, एलन मस्क भी रहे मौजूद; देखें खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जश्न के दौरान पत्रकारों ने ट्रंप से नए साल के संकल्पों के बारे में सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सभी खुश रहें और स्वस्थ रहें। 
विज्ञापन
अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/Team Trump
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप द्वारा आयोजित फ्लोरिडा के मार ए लागो बीच पर नए साल के जश्न में शामिल हुए। इस समारोह में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी मौजूद रहें। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में बताया कि उन्हें 2025 के बारे में अच्छा महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप की टीम ने इस जश्न की तस्वीरें साझा की।
विज्ञापन


 

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/Team Trump
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, "मुझे 2025 के बारे में अच्छा महसूस हो रहा है।" ट्रंप की टीम ने इस पोस्ट को दोबारा पोस्ट करते हुए कहा, "नए साल की शुभकामनाएं। 2025 अमेरिका के स्वर्ण युग की शुरुआत का प्रतीक है।"

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/Team Trump
जश्न के दौरान पत्रकारों ने ट्रंप से नए साल के संकल्पों के बारे में सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और ठीक रहें।" बता दें कि मौजूदा समय में ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के समर्थन बनकर उभरे हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में अप्रवासियों के योगदान पर एलन मस्क के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था।

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/Team Trump
टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने राष्ट्र के लिए योगदान देने वाले लोगों के मूल्यों पर जोर दिया और उनसे देश की पहचान को संरक्षित करने की अपील की। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "किसी भी जाति या राष्ट्र का कोई भी व्यक्ति अगर अमेरिका में आगर इस देश में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करता है तो उसके लिए हमेशा मेरे दिल में सम्मान रहेगा।"

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/ Kekius Maximus
मस्क ने अमेरिका को स्वतंत्र और अवसर की भूमि बताया और लोगों से देश को इसी तरह बनाए रखने की अपील की। मस्क का समर्थन करते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके पोस्ट को दोबारा पोस्ट किया। बता दें कि पहले ट्रंप ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति जताई थी। उन्होंने इसे अपनी संपत्ति के लिए बार-बार इस्तेमाल करने की बात स्वीकार करते हुए इसे महान कार्यक्रम बताया था।
 

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/Team Trump
एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था, "मुझे हमेशा से ही वीजा पसंद रहे हैं। मैं हमेशा वीजा के पक्ष में रहा हूं। इसलिए वे हमारे पास हैं।" ट्रंप ने बताया कि उनकी कई संपत्तियों पर एच-1बी वीजा है। ट्रंप ने कहा, "मैं एच-1बी वीजा में विश्वास रखता हूं। मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया। यह एक महान कार्यक्रम है।"
विज्ञापन

अमेरिका में नए साल का जश्न - फोटो : X/TeamTrump
एच-1बी वीजा पर ट्रम्प की टिप्पणी, अमेरिका में उनकी एमएजीए टीम के भीतर उभरे बड़े मतभेगद के बाद आई है। एलन मस्क और विवेक रामास्वामी, जिन्होंने 'अत्यधिक कुशल श्रमिकों' के लिए वीजा कार्यक्रम के विस्तार की वकालत की थी, को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के समर्थकों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें