फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया में कोयला खदान में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 05 Apr 2020 09:18 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोयला खदान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोलंबिया में बोगोटा के निकट कुकुनुबा में कोयले की एक खदान में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में स्वास्थ्य आपातकाल लागू होने के बावजूद काम कर रहे खनिक इस हादसे में हताहत हुए।

विज्ञापन


कोलंबिया में सरकार के आदेश के बाद अधिकतर लोगों को पृथक रहने को कहा गया है, लेकिन खनन कार्य को इससे छूट दी गई है। कुंडिनामार्सा विभाग में अग्निशमन विभाग के प्रमुख कैप्टन अल्वारो फरफान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह हादसा वैध रूप से संचालित कोयला खदान में हुआ। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हादसा किस वजह से हुआ।

हादसे के बाद राष्ट्रीय खनन एजेंसी ने कुकुनुबा में ‘भूमिगत कोयला खदान गतिविधियों’ पर रोक लगा दी है। एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इससे पहले शुक्रवार को कोलंबिया के सैन कायेटानो में एक कोयला खदान में हुए इसी प्रकार के हादसे में छह खनिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें