फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म

Thu, 09 Jul 2020 03:34 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीलंका में पहली बार एक मादा हाथी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हाथी के इन जुड़वां बच्चों का जन्म श्रीलंका के मिन्नेरिया राष्ट्रीय उद्यान में हुआ है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी। विभिन्न शोध पत्रों के अनुसार मादा हाथियों के जुड़वां बच्चों को जन्म देने की संभावना एक प्रतिशत से कम होती है। साथ ही इसकी संभावना भी कम होती है कि दोनों बच्चे बच जाएं। 
विज्ञापन


वन्यजीव संरक्षण विभाग के वन्यजीव स्वास्थ्य निदेशक टी प्रसाद ने कहा, श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा फिलहाल हाथी के ये बच्चे तीन से चार सप्ताह के हैं। एक प्रमुख वन्यजीव अनुसंधानकर्ता सुमित पिलापीतिया ने कहा कि श्रीलंका में पहली बार हाथी के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें