फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Sun, 14 Dec 2025 06:09 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक अशांति और हिंसा बढ़ने के बीच चुनाव आयोग ने अपने शीर्ष अधिकारियों और दफ्तरों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आगामी संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी को ढाका में गोली मारी गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश चुनाव आयोग ने की सुरक्षा की मांग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में एक बार फिर बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग ने अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। चुनाव आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त, अन्य आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे पुलिस सुरक्षा और अतिरिक्त एस्कॉर्ट वाहन की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत और कई घायल

उस्मान हादी को ढाका में मारी गई गोली
यह मांग ऐसे समय की गई है, जब आगामी संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार और पिछले साल के 'जुलाई आंदोलन' के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी को ढाका में गोली मार दी गई। वह अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे थे, तभी उन पर नजदीक से हमला हुआ। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद बढ़े हमले
चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दो जिलों, लक्ष्मीपुर और पिरोजपुर, में उसके दफ्तरों पर भी हमले हुए हैं। इसके चलते आयोग ने देशभर में अपने क्षेत्रीय, जिला और उप-जिला कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि वहां चुनाव से जुड़े अहम दस्तावेज और सामग्री रखी जानी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला

अंतरिम सरकार ने शुरू किया 'ऑपरेशन डेविल हंट-2'
अंतरिम सरकार ने हालात को देखते हुए देशभर में 'ऑपरेशन डेविल हंट-2' शुरू किया है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने का भी आश्वासन दिया गया है। वहीं विपक्षी दल बीएनपी ने सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमले के दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें