फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, आठ आतंकी ढेर

Thu, 16 Mar 2023 03:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों को ढेर करने की सराहना की। साथ ही क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर पाकिस्तानी सुरक्षा बल - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बुधवार को दक्षिण वजीरिस्तान में एक ऑपरेशन के दौरान आठ आतंकवादियों को मारने का दावा किया। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों को ढेर करने की सराहना की। साथ ही क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के अनुसार, सुरक्षा बलों को दक्षिण वज़ीरिस्तान के जिगहारा में आतंकियों के ठिकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोली बारी हुई। गोलीबारी की घटना में 8 आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना के दो जवान घायल हो गए और दो बच्चे भी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें