नानघर प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद में नमाज पढ़ रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। गवर्नर जिया उल हक ने बताया कि नमाज पढ़ते हुए लोगों पर गोलियां चलाई गईं। मृतकों में हाजी अब्दुल वहाब के पांच बेटे और तीन भतीजे शामिल हैं। हमले की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।