फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Attack: उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के काफिले से भिड़ा बाइक सवार फिदायीन, हमले में 8 पाक सैनिक घायल

Tue, 05 Jul 2022 02:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पेशावर

सार

यह फिदायीन हमला सोमवार देर रात उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ। हमले का शिकार सेना का काफिला मीरान शाह जा रहा था।
विज्ञापन
Pak Army - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में हुए एक फिदायीन हमले में आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती रात एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी मोटर साइकिल सेना के काफिले के वाहन से भिड़ा दी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन

यह फिदायीन हमला सोमवार देर रात उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ। हमले का शिकार सेना का काफिला मीरान शाह जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी बाइक सेना के वाहन से भिड़ा दी। आठ घायल सैनिकों में से तीन की हालत गंभीर है। घायल जवानों को तत्काल बान्नू स्थित कंबाइंड मिलेट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। 
सुरक्षा बलों ने इस हमले की साजिश रचने वालों को दबोचने के लिए इलाके में गहन अभियान छेड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आत्मघाती हमले के बाद बान्नू-मीरान शाह रोड को खादी मार्केट के पास बंद कर दिया गया है। अब तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में पाक सेना पर आए दिन ऐसे हमले होते रहते हैं। मई माह में हुए धमाके में तीन बच्चे और सेना के तीन जवान मारे गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें