फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में आया शक्तिशाली भूकंप, आठ लोगों की मौत 60 घायल

Sat, 27 Jul 2019 03:56 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

उत्तरी फिलीपींस स्थित द्वीपों में शनिवार को दो शक्तिशाली भूकंप से आठ लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों झटके बटानिस प्रांत में महसूस किए गए।

विज्ञापन


फिलीपींस मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में भयभीत लोग अपने घरों से भागते नजर आ रहे हैं। कई घर ढह गए और सड़कों में भी गहरी दरारें आई हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इन भूकंप की तीव्रता 5.4 और 5.9 थी । सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आपदा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक रिकार्डो जलाद ने बताया कि भूकंप के झटकों से आठ लोगों की जान गई है। इटबायट शहर के एक स्कूल शिक्षक एडना गातो ने बताया कि यह दर्दनाक है, हम अभी भी मजबूत झटकें महसूस कर रहे हैं। गाटो ने कहा कि वह 1,000 से अधिक लोगों के साथ एक खुली जगह में बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह सवा चार बजे महसूस किया गया और चार घंटे बाद दूसरा झटका महसूस किया गया। मेयर रॉल डी सागोंन ने बताया कि आठ लोगों की जान चली गई और करीब 60 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस सर्जेन्ट उजी विल्ला ने बताया कि कुछ लोगों की जान इसलिए चली गई क्योंकि जब भूकंप आया तो वे गहरी नींद में थे।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा कि वह द्वीपों के लिए चिकित्सा और बचाव दल भेज दिया गया है। सेना भी आपूर्ति भेजने और घायल को बाहर लाने के लिए एक विमान तैनात कर रही है। फिलीपींस भूगर्भीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर है और लगातार भूकंप का अनुभव करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें