फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह: अफगानिस्तान में बम धमाके, 8 की मौत 47 लोग घायल

Sun, 14 Mar 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में एक कार बम धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में खतरनाक रूप से होने वाली वृद्धि की निंदा की है।

विज्ञापन


प्रांत के अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई ने बताया कि घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका हैं। इस विस्फोट में 14 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 कर्मी भी घायल हुए हैं। इस धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


धमाके के कुछ घंटे के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने धमाकों की निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में दोबारा बातचीत शुरू होने के बावजूद वहां आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है, यह ‘खतरनाक’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें