मिस्र के एक सांसद को कथित तौर पर यह कहते हुए पाया गया कि विश्वविद्यालयों को केवल वर्जिन लड़कियों को प्रवेश देना चाहिए। इसके लिए वर्जिनिटी टेस्ट किया जाना चाहिए। सांसद एलमी एजिना ने मिस्र के एक अखबार से कहा कि कोई लड़की अगर विश्वविद्यालय में दाखिल हो रही है तो मेडिकल टेस्ट के जरिए यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसका कौमार्य भंग न हुआ हो।
एजिना के मुताबिक कॉलेज की हर लड़की को एक आधिकारिक पत्र विश्वविद्यालय को सौंपना चाहिए जो उसके मिस होने यानी वर्जिन होने की पुष्टि करता हो।
इससे पहले भी एजिना मूर्खतापूर्ण बयान के जरिए सुर्खियों में रह चुके हैं। पिछले महीने एजिना ने कहा था कि मिस्र की महिलाओं का खतना किया जाना चाहिए ताकि उनकी कामेच्छा में इजाफा न हो। एजिमा से जब इस बयान का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मिस्र के पुरुष संभोग में कमजोर होते हैं।