फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egypt: 'बिना किसी देरी के लागू करें युद्धविराम समझौता', मिस्र के विदेश मंत्री की इस्राइल और हमास से अपील

Fri, 17 Jan 2025 07:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।

सार

Egypt: मिस्र के प्रमुख राजनयिक बद्र अब्देलअत्ती ने इस्राइल और हमास से तत्काल युद्धविराम समझौते को लागू करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारी नुकसान झेलने के बाद हमास अब भी अस्तित्व में है और इस्राइली सैनिकों पर हमले कर रहा है। 
विज्ञापन
बद्र अब्देलअत्ती - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती ने गुरुवार को आह्वान किया कि इस्राइल और हमास गाजा में युद्धविराम की योजना को बिना किसी देरी के लागू करें। इससे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर समझौते को स्वीकार करने का दबाव बढ़ गया है। अब्देलअत्ती ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब 15 महीने से जारी भीषण संघर्ष को खत्म करने की कोशिशें तेज हुई हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की ओर से युद्धविराम की घोषणा के एक दिन बाद नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया था कि अभी कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को एक और बयान आया, जिसमें यह संकेत दिया गया कि इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट इस समझौते पर वोट करने के लिए चर्चा कर सकती है। इस्राइल ने कहा, अगर सुरक्षा कैबनेट इस मंजूरी दे देती है, तो यह समझौता रविवार से प्रभावी रूप से लागू हो सकता है। 

अब्देलअल्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हमारे पास एक समझौता है। सबसे जरूरी इसे लागू करना है।' उन्होंने कहा, 'मिस्र का प्रयास है कि इसे बिना किसी देरी के लागू किया जाए।' मिस्र का इस्राइल के साथ शांति समझौता है और यह हमास-नियंत्रित गाजा से सीमा साझा करता है। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष में वर्षों से यह एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ रहा है और युद्धविराम वार्ता में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ राजनयिक अब्देलअत्ती ने कहा कि इस समझौते के क्रियान्वयन पर अमेरिका, कतर और मिस्र के मध्यस्थों की काहिरा में वार्ता शुरू होने वाली है। मिस्र और इस्राइल के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइली सेना और शिन बेट (घरेलू खुफिया एजेंसी) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को काहिरा जाएगा, ताकि रफाह सीमा क्रॉसिंग को फिर से खोलने पर चर्चा की जा सके। 

अब्देलअत्ती ने यह भी कहा कि युद्ध के दौरान भारी नुकसान उठाने के बावजूद हमास अब भी अस्तित्व में है और इस्राइली सैनिकों पर हमले कर रहा है। उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि युद्ध के बाद हमास गाजा पर शासन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हमें फलस्तीनी प्राधिकरण को मजबूत बनाना होगा। फलस्तीनी प्राधिकरण 2007 के बाद से वेस्ट बैंक पर शासन करता है। युद्ध के बाद गाजा का नेतृत्व करने के लिए यह सही संगठन है। 


समझौते के तहत मिस्र के रफाह सीमा क्रॉसिंग से गाजा में मानवीय मदद भेजी जा सकती है। रफाह, गाजा का बाहरी दुनिया से संपर्क का मुख्य मार्ग है, जिस पर पिछले साल मई में इस्राइल ने कब्जा किया और इसे बंद कर दिया था। अब्देलअत्ती ने कहा कि मिस्रा का मकसद इस सीमा को जल्द खोलना है, ताकि प्रतिदिन 600 ट्रक मदद भेजी जा सके। गाजा के लोग भूख से पीड़ित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मिस्र यूरोपीय संघ के नागरिक पर्यवेक्षकों के लौटने का स्वागत करेगा, जो पहले रफाह सीमा पर काम करते थे। 

उन्होंने आगे कहा, मिस्र युद्ध के कारण खुद भी नुकसान झेल रहा है, क्योंकि हूती समूह ने स्वेज नहर पर नौवहन यातातात को बाधित किया है। इससे हर महीने मिस्र को 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। अब्देलअत्ती ने कहा, हम एक अमीर देश नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें