फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट आचरण की वजह से मिस्र में बेली डांसर पर लगा जुर्माना, हांगकांग में 53 गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 12:40 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कायरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मिस्र में इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लोकप्रिय एक बेली-डांसर साम-एल-मैसी को दुर्व्यवहार और अनैतिकता को उकसाने की वजह से तीन साल की सजा और 300,000 मिस्र पाउंड (18,500 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। अभियोजकों ने कहा कि उसके सोशल मीडिया पोस्ट यौन रूप से विचारोत्तेजक थे।

विज्ञापन


अब्देल फतह अल-सिसी द्वारा शासित मिस्र में हाल के महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय कई युवतियों को अनैतिकता और मिस्र समाज के पारिवारिक मूल्यों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मई में एक 17 साल की लड़की को टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और यह कहा गया कि युवकों के एक समूह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

हांगकांग में 53 लोग गिरफ्तार
वहीं हांगकांग में बीजिंग द्वारा लागू किए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई के बाद पुलिस ने रविवार को कम से कम 53 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को चीन में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने बिल के मसौदे की समीक्षा की। माना जा रहा है कि इसे मंगलवार को पास कर दिया जाएगा जब तीन दिवसीय एनपीसी सत्र समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें